Menu
blogid : 12290 postid : 27

आज का प्रश्न 3/10/2012

Fine Future Programs
Fine Future Programs
  • 112 Posts
  • 76 Comments

आज का प्रश्न 3/10/2012
ना काहू से बैर।
मांगूँ सबकी खैर।।
आपका सारगर्भित, मूल्यवान एवं बुधिमत्ता पूर्ण प्रश्न किसी को सत्यान्वेषण के लिए प्रेरित कर सकता है। अतः यदि आपके पास ऐसा कोई प्रश्न है तो सदस्यों से पूछे। सदस्यों से अनुरोध है कि वहअपने स्वाभाविक निरीक्षण के आधार पर उत्तर दे। हो सकता है कि आपका उत्तर किसी के या स्वयं आपके जीवन को बदल दे।
सावधानी – मेरे प्रश्नों को किसी विचारधारा का संकेत नहीं समझाना चाहिए, बल्कि एक सर्वोचित,सर्वमान्य, सर्वग्राह्य विचार धारा को विकसित करने का प्रयास मात्र समझना चाहिए , जो कि आपके विश्लेष्णात्मक उत्तरों से ही संभव है। किसी एक व्यक्ति का उत्तर किसी विचारधारा, मान्यता या पूर्वाग्रह से ग्रसित हो सकता है अतः जब तक किसी प्रश्न का सर्वोचित, सर्वमान्य, सर्वग्राह्य उत्तर न मिल जाये विचार विमर्श चलते रहना चाहिये। मैं जो सोच रहा हूँ वही सही है यह तो अज्ञानता है। हाँ अपने विचारो को दूसरों के सामने रखने का हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। लोगो को आपका विचार पसंद आता है तो माने, नहीं आता तो नहीं माने। आप केवल परमपिता परमात्मा से उनके कल्याण के लिए प्रार्थना अवश्य कर सकते है।
जरा गंभीरता से सोच कर बताना, कोई जल्दबाजी नहीं।
Please share with your family members, friends and relatives.

बिना श्वशन क्रिया के मनुष्य पांच मिनट भी जिन्दा नहीं रह सकता है।
101- श्वशन क्रिया क्या है? मानव शरीर में श्वशन क्रिया किस अंग के माध्यम से होती है?
102- श्वशन क्रिया में मनुष्य कौन सी गैस अन्दर ग्रहण करता है? कौन सी गैस बाहर निकलता है ?
103- पर्यावरण में आक्सीजन और कार्बनडाइआक्साइड का संतुलन कैसे बना रहता है?
104- पर्यावरण प्रदूषण से क्या तात्पर्य है?
105- पर्यावरण प्रदूषण और पेड़ पौधों अर्थात बनों से क्या सम्बन्ध है?
105- पेड़ पौधों अर्थात बनों के अंधाधुंध काटने से और उसी अनुपात में पौधों के न लगाने की प्रवृति से पर्यावरण किस प्रकार से प्रदूषित हो रहा है?
106- ओजोन परत क्या है? यह किस प्रकार से क्षतिग्रस्त हो रही है?
107- पर्यावरण प्रदूषण एवं ओजोन परत में छेद होने के कारण मानव स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा है या भविष्य में पड़ने वाला है?
108- कहीं हमारी अज्ञानता या पर्यावरण को प्रदूषित करने की आदत हमारी आने वाली पीढियों के लिए कड़ी चुनौतियाँ तो नहीं खड़ी कर रहा है?
109- एक ब्यक्ति के लिए जीवन में औसत कितने पेड़ो की लकड़ी की आवश्यकता होती है?
110- एक ब्यक्ति के लिए जीवन में श्वसन क्रिया के लिए औसत कितने पेड़ो की आवश्यकता होती है?
111- क्या मनुष्य का यह कर्त्तव्य नहीं कि जितनी संतानों को जन्म दे उसी अनुपात में पेड़ पौधे लगाये ?
112- आपके अनुसार एक बच्चे के जन्म पर कितने पेड़ लगाने चाहिए? और न लगाने का क्या यह मतलब नहीं? कि बच्चे जन्म तो दे दिया पर साथ में जीवन भर बीमार रहने का तोहफा भी दे दिया।

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply